Posts

Showing posts with the label कविता

प्रेम

रात आधी मैंने बितायी तारों को छूते हुए और तुम्हारे न होने पर भी तुम्हारी खुशबू को हौले से अपने भीतर महसूस करते हुए यह महज़ मेरे स्त्री और तुम्हारे पुरुष होने का सम्मोहन नहीं है यह एक अनुभूति है प्रेम से भीगी हुई उन सपनों के लिए जो मेरे अपने थे और कभी-कभी व्यक्ति से अधिक हम अपने ही सपनों से प्रेम करने लगते हैं।  

संघर्ष!

इस जीवन में इस संसार में जी रही हैं कितनी ज़िन्दगियाँ मिट रही हैं कितनी बस्तियाँ इस एक समय में समानांतर कितने इतिहास रहे बन संघर्ष! संघर्ष! संघर्ष ! हर आदमी की अपनी एक लड़ाई कितने विलग अलग-थलग हो गए हैं हम की नहीं नाता रहा एक के दर्द का दूसरे के मर्ज़  से मैं स्त्री हूँ वह दलित और तीसरा आदिवासी हम सिर्फ पाठ्यक्रम के अंश हैं विमर्श के असंख्य प्रश्न हैं और बस विस्मित आँखें पूछती एक ही प्रश्न, "क्या अब भी कुछ शेष है घटने को मानवता का क़त्ल बार बार होने को।  " (आदिवासी विमर्श पढ़ते हुए)

स्पेक्स से झांकती वो जुड़वाँ आँखें...

डरी डरी सी सहमी आँखें , कहती फिर रूकती कुछ सोचती सी आँखें । ख्यालों में डूबी , उडती या तैरती सी आखें, जागी सी हैं फिर क्यूँ लगे सोती सी आँखें। रोती रहे फिर क्यूँ दिखे हंसती सी आँखें, कुछ दिखाती बाकी सब छिपाती सी आँखें। खुद से जाने क्या बतियाती सी आँखें, झपकती , खुलती , फुदकती सी आँखें। मस्ती भरी खिलखिलाती सी आँखें, कभी कभी छलछलाती सी आँखे । प्यार से पुचकारती, तो कभी शर्माती सी आँखें। स्पेक्स के दायरे में सिमित , एक अलग संसार सी आँखें... स्पेक्स से झांकती वो जुड़वाँ आँखें...

में चाँद हूँ

Image
में चाँद हूँ ! रौशनी से नहाया हुआ, अँधेरी गुफा में मिटने आया तिमिर का साया। किसी ने मुझे देखा खूबसूरती के परदे में तो किसी ने माना मुझे प्रेम रस का प्याला, पर माधुर्य और सौन्दर्य से अलग, आज एक रूप मैंने बनाया । ओजस्वी चाँद तब में कहलाया... रौशनी से नहाया हुआ, अँधेरी गुफा में मिटाने आया तिमिर का साया ।

रात गहरा रही है....

रात गहरा रही है ... दिल डूब रहा है फिर से, आज इस गहराई में । आओ फिर से मोती तलाशें मिलकर करें उस तारे से बातें आज न कहना जल्दी जाना होगा मिलन की कई रस्मे हैं बाकी। रात गहरा रही है... दिल डूब रहा है फिर से, आज इस गहराई में। वो चांदी की थाली सा दिखा आज चाँद भी रूठा मुझसे रुसवा हुआ तुम न रूठना बस गले लग जाना रात अँधेरी अभी और है बाकी। धुन संगीत और ताल की कमी है... मुझे मालुम है कविता थोड़ी कमज़ोर है...पर दिल की गहरायी से बनी है ... !!! ज़्यादा ख़ास तो नही पर मेरे दिल के बहुत पास है... :)