Posts

Showing posts with the label laghu katha

भूख

बाहर से निरिक्षण  करने आये साहब ने चौथी कक्षा के विदयार्थियों के सामने रखे मिड-डे मील के खाने की जाँच की। पत्थर जैसी रोटी और पानी जैसी दाल देखकर साहब गुस्से से तमतमा गए। विद्यालय के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उन्होंने पुछा, "क्या तुम ऐसा खाना खा सकते हो? इन मासूम बच्चों को ऐसा खाना खिलाते तुम्हें शर्म नहीं आती? "जब साहब का गुस्सा इतने से शांत नहीं हुआ तब उन्होंने पत्थर जैसी रोटियां बच्चों को दिखाकर पुछा, "क्या रोज़ ऐसी ही रोटियां मिलती हैं?"  बच्चे मूक दृष्टि से एक-टक साहब को देखते रहे।  साहब ने फिर अनिश्चित भाव से अपने साथी से कहा , "आखिर कैसे खा लेते हैं बच्चे ऐसा खाना?" इतने में ही एक बच्चा दौड़ कर आया और साहब के हाथ से रोटी छीन ली।  साहब फिर कुछ बोलते इससे पहले बच्चा बोल पड़ा, "भूख लगी है साहेब ...  खाने दो ना। "

इल्ज़ाम

Image
इल्ज़ाम  "तू गन्दी है, गन्दी है, बहुत गन्दी है। " बड़ी चिल्ला रही थी। "मैं ? मैंने क्या किया ? " छोटी ने सहम कर पुछा। "तूने मुझे धोखा दिया है धोखा। "बड़ी ने गुस्से में तमतमा कर कहा। छोटी ने आश्चर्य में पुछा , "कैसा धोखा ?" "तूने मेरी बात अपनी सहेली को बता दी।  " "पर  .... इसमें धोखे वाली क्या बात है वो बात तो  … " "मेरी बात क्यों बताई ? तुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था।  "  … कुछ गलतियां बार बार हो जाती हैं और कुछ इल्ज़ाम ज़िन्दगी भर के लिए माथे पर छप जाते हैं।  छोटी के साथ ऐसा ही हुआ।  बड़ी ने एक न सुनी।  उसने बस इतना भर कहना चाहा था कि  - दुनिया  में कोई बात किसी से नहीं छिपती और  इतना ही था तो तुम मुझे भी नहीं बताती।  छिपाने का इतना आग्रह क्यों ? जो तुम हो उसे स्वीकार कर लो।  तुम स्वीकार क्यों नहीं करती ? लेकिन बड़ी जा चुकी थी अपनी दुनिया में जहाँ हर सवाल हर जवाब से दूर वह अपनी ही सोच में सुरक्षित रह सके। via: Google images

पता नहीं

Image
"कभी कभी फैसले लेना कितना मुश्किल हो जाता है न... खासकर जब दो चीज़ों में से एक को चुनना हो - एक गलत और दूसरा सिर्फ एक एहसास ... जो न सही लगता हो न गलत... बताओ न अगर तुम्हे चुनना हो तो तुम किसे चुनोगी?"  "मैं?... पता नहीं." "अरे... कुछ भी पूछो तो तुम्हारा एक ही जवाब होता है - पता नहीं."  मुस्कान जोरों से हंस दी. "मैं तो ठहरी एक बेवकूफ तुम्ही बता दो न." "उम्... मैं ?... अगर एहसास विश्वास पर टिका हो तो एहसास को चुनुँगा."  "और अगर विश्वास ठहरता न हो तो?" विशाल ने एक पल मुस्कान कि आँखों में झाँका , मानो कुछ अनकहा पढ़ लेना चाहता हो... मुस्कान उसी मासूमियत से उसे देखती रही. विशाल कुछ कीमती न ढूंढ़ पाने के कारण छटपटा रहा था ... मुस्कान ने आँखों से इशारा में ही पुछा कि क्या हुआ... तब विशाल धीरे धीरे सोचते हुए बोला - "विश्वास को दृढ बनाना एक चुनौती है , एक परीक्षा है और शायद इसी परीक्षा में सफल होने पर हमें वो मिल जाए जो हमें चाहिए." विशाल अभी भी प्रश्न भरी नज़रों से मुस्कान को टटोल रहा था... मुस्कान कुछ उलझी उलझी थी अचानक से...

श्रेया...

" मिसेज मेहता , आइरिस ने अपनी सफलता का श्रेय आपकी परवरिश को दिया है , इस बारे में आप कुछ कहना चाहेंगी ? " मुक्त हंसी के साथ श्रेया मेहता पत्रकार को जवाब में कहने लगी  , " अच्छा! तो अब वो इतनी समझदार भी हो गयी है ..." पत्रकार जैसे कुछ समझ न पायी हो , ऐसा एक्सप्रेशन देती है , तो श्रेया फिर कहने लगी  ...पर  अबकी बार थोड़ी गंभीरता भरे स्वर में .. " हाँ.. कभी कभी मुझे भी लगता है...  शादी से पहले में इतनी रिबेलिअस थी ...पर कुछ न कर सकी ... यहाँ तक कि शादी भी खुद कि मर्ज़ी से नहीं कर सकी.. और फिर एक लम्बी लिस्ट है कि मैं क्या क्या नहीं कर सकी और किस वजह से...तभी से मैंने यह तय किया कि मेरे साथ जो होना था वो हो गया लेकिन अपने बच्चो को मैं ऐसी परवरिश दूंगी कि .... कि कल को उन्हें ये न लगे कि वो अपनी नहीं किसी और कि ज़िन्दगी ढो रहे हैं... मैं चाहती थी कि मेरे बच्चे ज़िन्दगी जिए... ओर वो भी खुद कि बनायी हुई..." पत्रकार अभी भी संतुष्ट नहीं दिखी , फिर जोर देकर बोली , " पर ऐसा क्या ख़ास सिखाया आपने अपने बच्चो को? "  फिर से मुक्त  हंसी कि लहर हवा में समां...

उफ़!!... तुम भी न.

तुम जानते हो? तुम्हे कितना मिस किया ? हाँ... आई नो ! तुम बोलोगे - मुझसे ज्यादा नहीं . शायद ये सच भी हो... पर क्या फर्क पड़ता है ... मिस करने के  अलावा भी बहुत कुछ किया ... यु   नो ... बहुत कुछ फील कर रही हु... ....................................................... "क्या?" अभी बताया तो... "उफ़... तुम भी न..." और  मैं खिलखिलाकर हंस दी ... *--------------*----------------* उन्होंने पुछा  क्या किया इतने दिन?  मैंने कहा - आप  मेरी ज़िन्दगी में नहीं रहोगे तब ये ज़िन्दगी कैसे होगी , यही देखा... अच्छा तो कैसी होगी...? पता नहीं... पर जब आप रहते हो वैसे तो नहीं होगी... "उफ़... !!! तुम भी न..." और मैं खिलखिलाकर हंस दी ... *--------------*---------------* तुम सच में चाहती हो मैं किसी ओर से शादी कर लू? ...... हाँ ..... सच? हाँ... और तुम क्या करोगी उसके बाद? मैं भी किसी से शादी कर लुंगी. एक बात कहू? कभी कभी मुझे लगता है तुम मुझे उतना प्यार नहीं करती जितना मैं तुम्हे करता हु. हम्म... क्या ? हम्म....?? कुछ नहीं.... उफ...

उज्जवल ...

वो लोग सही कहते थे केवल प्यार से पेट नहीं भरता... ओफ्फो ! ये कमबख्त ऑटो वाले रुकते तक नहीं ... गर्मी तो ऐसे बढ़ रही है लगता है सच में दुनिया ख़तम होने वाली है- हो जाये मेरी बाला से तो अच्छा है ये रोज़ रोज़ की आफत छूटेगी. .... "भैया ये लोकी क्या भाव है?" "दीदी क्या आप भी रोज़ रोज़ पूछते हो ..." "अच्छा चल आधा किलो दे दे ओर पाव भर टमाटर  ओर प्याज   भी बाँध देना  " .... आज  तो फिर भी शान्ति है कल से ही मनु तनु की छुटियाँ शुरू होंगी जिद पर लग जायेंगे दोनों - कश्मीर ले चलो , हमें कश्मीर जाना है.. अरे मज़ाक है क्या कश्मीर जाना.. कितना खर्चा होता है उन्हें क्या पता.. ओह ! कश्मीर...सच कितना सुंदर लगता होगा..ओर कबसे मेरा ख्वाब था कश्मीर की खूबसूरती को देखने का.. मैंने तो हनीमून के लिए भी वही जगह सोची थी पर उज्जवल ने हनीमून ही केंसल करा के अपाहिज बच्चो  के स्कूल में दान कर दिए रुपये. .... "ऑटो --- भैया कोयले वाली गली ले चलोगे?... क्या? ३० में ? अभी तो में २५ में आई हूँ  ... अच्छा चलो ...  " जाने किस महान ने इसे कोयले वाली गली का नाम दिया ...