Posts

Showing posts with the label kavita

शादी के बाद

तुमने काट दिए दो पैर और कहा, "ऐसे गिर-गिर कर क्या चलोगी छोड़ दो। .. घर बैठे रहो। ... " तुमने रख लिए गिरवी दो हाथ और कहा, " क्या करोगी बिना  हाथ के जाने दो.... घर बैठे रहो। ... " तुमने खींच ली जबान और समझाया, "कौन सुनेगा अब तुम्हारी मेरे सिवा...  घर बैठे रहो। ... " फिर तुमने ब्रेनलेस साबित कर ऐलान कर दिया "कुछ करने योग्य नहीं हो भूल जाओ। ... घर बैठे रहो। ... " एक गोल्डमेडलिस्ट को बड़े आहिस्ते-से ड्राइंगरूम की चमक-धमक में कांच के शो-केस में बंद कर तुम बड़ी तहज़ीब-से मेहमानों से कहते हो, "हम अपनी बेटी को बहुत पढ़ाएंगे, वेस्ट नहीं होने देंगे इसका टेलेंट घर-में । " और मैं तुम्हारी बातों पर न हंस पाती हूँ न रो पाती हूँ।     

मैं जानती हूँ

मेरे सपनों को पूरा करने के लिए तुम मीलों तक दौड़  जाते  हो मैं जानती हूँ कभी कभी तुम बहुत अकेले पड़ जाते हो दुनिया से लड़ने की खूब ताक़त है  तुममें पर हार तुम सिर्फ अपनों से जाते हो मेरे सपनों को  … हाँ ! बहुत चाहते हो मुझे कितने कष्ट , मेरे लिए उठाते हो मैं जानती हूँ कभी कभी तुम बहुत अकेले पड़ जाते हो

समंदर और एक परछाई

Image
वो पगली लड़की थी न - हाँ वही! अब नहीं रही !!! बस पगली नहीं रही --- मैं उसे ढूंढ़ रही हूँ, ढूंढ़ रही हूँ उसे , उस पगली लड़की को वो जो ... पता नहीं... शायद खो गयी है जो कहीं कभी मिल जाये खुद को खुद से दूर भी कहाँ कोई समंदर होता है... --- एक परछाई रात में नींदों को करती है तंग पानी और बहुत गहरा पानी एक आकृति जो बहुत दूर पानी के बीचों बीच मेरी ओर हाथ हिला रही है एक परछाई फिर से फिर से मुझे अपने पास बुला रही है ---

विश्वास

Image
हर रात वही प्रश्न -  आँखों में आंसू , और ये ज़िन्दगी थमी हुई सी लगती है -  मैंने तो सिर्फ विश्वास ही किया था न.

सपने

दूर पहाड़ी से उगता हुआ सूरज खिलती धूप और उसकी चमक से रौशन होता वो लकडियो वाला घर आस-पास हरियाली और नीचे बहती हुई वो सुरीली नदी... सपने कितने रंगीन होते हैं न , और शायद अंधे भी जिन्हें बीच में फैलती  खाई नहीं दिखती पीले झड़ते पत्ते और सूखती नदी नहीं दिखती...

याद

बहुत  दिनों  बाद वे मुझे  फिर याद   आई जिन्हें  मैंने  तीन  अप्रेल  कि शाम  को  पहली  बार  उसी रेस्टोरेंट में देखा  था  और  उसके  बाद  शायद  एक  या  दो  बार  और देखा हो   एक  सुंदर  कांच  के  महल  में  कैद  वो  एक  सुनहरी  और  एक  चमकीली  मछली . एक  बक्से  में  बंद  बिना  गुनाह  के  सजा  झेलती  उपर  से  नीचे  नीचे  से  उपर चक्कर काटती   बक्से  से  निकलने  को  बैचेन  मन ... मैं  बहुत  दूर  बैठी  उन्हें  ताकती   और  कुछ   सोच  न  पाने  कि  स्तिथि  में  थी  कोई  चीज़  थी  हमारे  बीच  एक सी    ज़िन्दगी  में  कैद  फिर   भी  ज़िन्दगी...

सिल लिए हैं मैंने होंठ अपने अब

मेरे शब्दों को तुम पसंद नहीं, और तुम्हे मेरे शब्द. सिल लिए हैं मैंने  होंठ अपने अब.  चुप रहते रहते सारे,  कहीं खो गए हैं शब्द, सिल लिए हैं मैंने होंठ अपने अब. दीवारे ताकती हैं मुझे , तकिये पर टपकते हैं शब्द, सिल लिए हैं मैंने होंठ अपने अब.

3.) अनुवाद

Image
3.) अनुवाद मृत ज़मीन की रुखाई के मध्य, एक फूल की ख़ामोशी ; इतनी मासूम और गंभीर, कि अब वो ख़ामोशी उसकी अमर कहानी बन गयी है .

२.) अनुवाद

  २.)  अनुवाद   तुम्हारे कदमो के निशाँ, मेरे दोस्त ! मिटाए जा चुके हैं, "किसके द्वारा?" तुम्हे नहीं पता? ओह बेचारा इंसान ! जिसे ये नहीं पता उसकी गलती क्या है, रुको ! भागो मत! भूल धुंध कि तरह हर कहीं फैली है , इसीलिए आखिरी फैसले से पहले, इस धुंध को साफ़ होने दो.

अनुवाद

स्वयं कि अंग्रेजी कविताओं का अनुवाद करने का मन हुआ... अनुवाद में वैसे भी रूचि है और हाल ही कुछ दिनों से कई छोटी अंग्रेजी कविताएं लिखी तो सोचा पहले इन्ही का अनुवाद करके देखा जाए... तो कुछ अनुवाद श्रंखला से --- १.) मेरे मित्र ! तुम कहते कुछ हो और  करते कुछ और, और तुम पढ़ाते हो कबीर , यह एक शर्मनाक बात है, ओह! शिकायत करना बेकार है, यह संसार है. अद्भुत और अजीब  ! नकली चेहरों  से घिरा, और अविश्वास से भरा.

पंखो का शरीर

Image
मेरे कमरे के सामने वाले घर के पीछे यानी मेरे कमरे के सामने एक कबूतर के जोड़े ने गीज़र के उपर डेरा बसाया है ---- कई दिनों बाद आज मैंने उन्हें गौर से देखा - कबूतरी परेशान है कबूतर लाचार है कबूतरी पेट से है कबूतर उसके पास है कबूतरी को एक पल चैन नहीं उसके पंखो में कुछ काट रहा है कबूतर बिलकुल शांत है कबूतरी अपनी चौंच से कोशिश कर रही है कबूतर चुप चाप बैठा उसे ताक रहा है क्यूंकि कबूतरी परेशान है , मुझे लगता है कबूतर थोडा गंभीर है, में खड़ी खड़ी लाचारी से सब कुछ देख रही हूँ उससे भी बढ़कर महसूस कर रही हूँ. रह रह कर "अमेरिकेन ब्यूटी " फिल्म का हीरो याद आ रहा है, संसार में असंख्य खूबसूरती बिखरी हुई है, ओर फिर खूबसूरती सिर्फ ख़ुशी से ही तो पैदा नहीं होती न. कबूतरी उसके पंखो के शरीर में अपनी चोंच चुभा चुभा कर खुद को आराम दे रही है... मुझे उसका पंखो का शरीर लुभा रहा है , ओर एक अरसे तक में उसे यूँही एक तक देखती हूँ....

ढलते सूरज की यादे ओर नए सूरज का इंतज़ार

Image
ढलता सूरज                                                                          बुझते  दीपक की लौ के समान चमका दो पल के लिए आँखों को चकाचौंध कर  दिल में उमंग जगाकर जोश को सिंहासन पर बैठा कर सपनो में सिरहन पैदा कर बुझ गया नहीं! वो सूरज  था ढल गया. ये रात क्यूँ आती है? पर उससे पहले ये शाम भी तो कुछ गाती  है;  कुछ उदासी के गीत, जो बुझे दीपक की लौ पर उठते धुए के समान  मन पर काला साया बिखेर देती है... ये शाम वक़्त से पहले बूढ़े हुए किसी बच्चे सी गुमसुम रहती है रात तो फिर भी  बहुत तो नहीं पर कुछ आराम सा  देती है... सूरज ढलने से लेकर  में उस वक़्त का इंतज़ार करती हूँ जो इस शरीर के सभी दरवाज़े हौले से बंद कर मेरे सपनो में खो जाएगा  जब तक नया सूरज फिर से आएगा जब तक कोई उस ढलते सूरज की यादो को मिटाएगा.

mehndi wali baat ...

Image
कुछ दिन पहले  मेहँदी लगायी  बड़े डर के साथ. सुना था -  "जिसे मेहँदी नहीं रचती  उसे प्यार नहीं मिलता" में जानती थी  मुझे  मेहँदी नहीं रचती है ... रोज़ देखती हूँ  धीरे धीरे मेहँदी उतर रही है... हाथ घिस रहे हैं... कुछ  धब्बे से बनते जा रहे हैं उँगलियों पर  कुछ दिनों में मेहँदी  पूरी मिट जाएगी कोई निशाँ नहीं रह जायेगा न ही कोई डर फिर जी भर के दिल को बेहलाउंगी देखूंगी अपने  हाथ की ओर खुद को समझाउंगी  की तुम हो न मेरे लिए मुझे प्यार करने के लिए.... मेरा साथ देने के लिए... हो न तुम ??? तुम हो न!  ये कहने के लिए की ये मेहँदी वाली बात एक झूठ  है...

तनहा सफ़र में रात के तारे

Image
जब भी रात के सफ़र में होती हूँ कुछ पंक्तियाँ बन ही जाती हैं... अभी जब में अपने घर से जयपुर आई तो  तारो भरी रात को देख कर ये पंक्तियाँ दिल में उतर गयी जिन्हें मैंने अपने मोबाइल में सेव कर लिया था --- काली चुनरी में जड़े हुए हीरे से लगे  मुझको ये रात के तारे  रात भर  बैठी  गिनती  रही  क्यूंकि जानती हूँ कटता नहीं ये तनहा सफ़र यूँही एक तारे से दुसरे तारे के बीच सपनो के जाल बुनती रही  क्यूंकि जानती हूँ सपनो के बूते भी जी जा सकती है एक लम्बी उम्र .
रह रह कर आम की सौंधी महक मुझे सुहाती है जून के महीने में लबालब आम से भरे ओठों  की याद दिलाती है  वो पापा से जिद्द कर कर आम की पेटियां मंगाना वो माँ से लड़ कर भी आम पर आम खूब खाना रोना खूब बिलखना आम का मौसम गुज़र जाने पर दिन -ब-दिन महीने - दर- महीने यूँही बिता देना इसके फिर आने तक आज जब एक पल के लिए समय ठहरा सा लग रहा है आम की सौंधी महक फिर भी मुझे अकेला नहीं छोडती  बच्ची-सी है ये कहीं न कहीं से आ जाती है मेरा प्यार पाने या शायद थोड़ी बड़ी हो गयी है, जो आती है मेरा साथ निभाने. 
अक्सर में जानबूझ कर ब्यौरा लगाने छत पर जाती हूँ और देखती हूँ - दो पक्षी उत्तर को उड़ते  एक पक्षी दक्षिण को... ये नर्म बहती सी धुप, और ये दोपहर की स्तभ्द्ता जिसमें चीखती सी कभी कभी द्रिल्लिंग की आवाज़  या अचानक सुनाई देती पटरी पर दौडती ट्रेन की साज़, मुझे एक सफ़र पर ले जाती है ... और उस गाँव छोड़ देती  है , जिसमें ऐसे ही किसी दोपहर की स्तभ्द्ता में  में खुद  को तालाब किनारे बैठा देखती हूँ - बिखरे सूखे बाल, लाल कांच की चूड़ियाँ , कंधे से सिरकता हरा दुपट्टा , पैरों में मैली चांदी की पाजेब, आँखों की चमक और ओठों पर थिरकती हंसी, दोपहर की स्तभ्द्ता के बावजूद  कानो में गूंजता आज़ादी का गीत जीवन में मिठास घोलने वाला  दिल के पंछी से मधुर संवाद... पर अब ये - आँखों की चमक, मुक्त हंसी, आज़ादी का गीत, और मधुर संवाद, मिलते हैं  सिर्फ इस सफ़र में उन चंद पलों में, जो में चुरा लेती हूँ, जब छत पर जानबूझ कर ब्यौरा लगाने आती हूँ . 

कविता

कविता क्या सिर्फ़ शब्दों का जमावड़ा है मन के जज्बात कुछ नही? भारी भारी शब्दों का अखाड़ा है दिल की भावना कुछ नही? जो सोचते हैं की खड़ा करेंगे कविता का महल एक एक ईंट सोने की चुनकर आभा बढ़ाने के लिए ग़लत सोचते हैं। कविता तो एक कुटिया है मन दिल और मस्तिष्क के कोने कोने से तिनकों को चुनकर बनाया गया घोंसला है। कविता कोई मजदूरी नही वह तो सबुरी ह शांत सुंदर अभिव्यक्ति अशांत मन की!

बेनाम कविता !

आपके लिए, समय से परे हट कर देखो भूत , भविष्य वर्त्तमान से दूर एक अलग सा समय है वो समय महसूस होता है उन दो मस्तिष्क को उन दो दिलों को जो मिल जाते हैं बावजूद दूरियों के बावजूद खामोशियों के बावजूद पहरों के वो फिर अलग संसार बनाते हैं पीले झाडे पत्तों से सपनो का आशियाँ बनाते हैं सच को वे मापते नहीं उसकी परवाह नहीं करते सच भी अधुरा होता है वे ये जानते हैं झूट को ही सही कल्पना का नाम देकर बड़ी प्यारी सी नाजुकता से दिल बहलाते हैं पर आखिर वे अपने बनाये संसार में खुश रहते हैं किसी का दिल नहीं तोड़ते किसी की हंसी नहीं छीनते झूठे धर्म या प्रेम के नाम पर लड़ाई नहीं करते किसी को लुटते नहीं इस समय से दूर इस समय से परे कुछ खोजते हैं कुछ तलाशते हैं वो क्या है ये तो भला वो दो दिल ही जानते हैं. आपकी, ..........

ज़िन्दगी किसी के जाने से रूकती नही

५. 1 २. 2009 कोई आया था और कोई चला गया ज़िन्दगी किसी के जाने से रूकती नही वो नदी सदा बहती ही रहती है कभी किसी मोड़ पर थकती नही उसने एक दिन थामा था हाथ मेरा बोंला " तुम कुछ क्यूँ कहती नही" पर मैंने तोह कहा तुमने सुना नही... सुन कर भी शायद मुद कर देखा नही ... हर बार जब कोई गया दिल का एक टुकड़ा कहीं बिखर गया और तुम जिस दिन से गए... दिल को समझाया यही ... कोई आया था और कोई चला गया ज़िन्दगी किसी के जाने से रूकती नही... ज़िन्दगी किसी के जाने से रूकती नही।

ठूंठ !

हिम्मत करके कॉलेज के सेकेण्ड इयर में मैंने हिन्दी की एक मैगजीन में अपनी एक कविता छपने के लिए दी। परन्तु शायद वो पेनल को पसंद नही आई और वो नही छपी । थोड़ा दुःख तोह हुआ और शुरुवाती कोंफिड़ेंस भी लूज़ हो गया पर फिर मुझे याद आया की निराली जी की भी तोह पहली कविता "जूही की कलि" महवीर द्विवेदी जी ने "सरस्वती " पत्रिका में नही छपी। आप यकीन नही मानेंगे आज तक मुझे वो किस्सा याद है और तस्सली बंधी हुई है की शायद जिस तरह निराली जी ने ऊँचाई प्राप्त की में भी कर सकू। :) खैर में अपनी वो कविता ब्लॉग पर लिखना चाहती हूँ की आप लोग मुझे सही आकलन करके बता सके । मेरी ये पसंदीदा रचना है। ठूंठ एक ठूंठ खड़ा है शायद बरसो से जिसकी जडें बहुत गहरी हैं शायद किसी मौसम में वो हरा होता है पर जब भी में देखती हूँ तोह वह ठूंठ ही दीखता है जाने क्यूँ पर में ही उसे देखना चाहती हूँ इसीलिए क्यूंकि शायद मेरे अंदर भी कहीं कोई ठूंठ है जिसकी जडें बहुत गहरी हैं जो किसी मौसम में तोह हरा होता है पर जब भी में अंदर झांकती हूँ जाने क्यूँ मुझे वो ठूंठ ही दीखता है।