Posts

औरत

Image
घर की कई मुर्दा मशीनों के बीच , एक मशीन जीवित सी है, दुनिया की नज़रों में, औरत एक मशीन सी है।

... आज की एक त्रिवेणी....

आज भी वह पुरानी बुरी आदत नहीं बदली, आज भी में उसके कारन बदनाम हूँ, न जाने कितने वादे भुलाये , न जाने कितने दिल तोड़े।

कुछ पंक्तियाँ ....

अब उसे समझाने की कोशिश नहीं करती , खुद को समझा लेती हूँ, आज कल में सभी आरोप सह लेती हूँ पहले भी सह लेती थी पर आंसुओ के साथ आज कल तो ज़हर भी मुस्कुरा के पी लेती हूँ अब उसे समझाने की कोशिश नहीं करती खुद को समझा लेती हूँ .....

......

वो कभी कभी मुझे कॉल करती थी, सुनाने के लिए अपनी खामोशी, ऐसा नहीं है की वह कुछ नहीं कहती थी, बल्कि बहुत कुछ कह जाती थी बिना शब्दों के भी , काल करती थी की रो सके अपना दिल हल्का कर सके, सोच सके की में उसके करीब ही हूँ, और वह सच में रोती थी, मुझे बिना बताये, फ़ोन को कहीं , अपने आँचल में छिपाए, फिर कहती थी बस इतना ही - "अपना ख्याल रखना" और झट से फ़ोन रख देती । में पूछ भी नहीं पाटा था - "तुम ठीक तो हो न"

रात गहरा रही है....

रात गहरा रही है ... दिल डूब रहा है फिर से, आज इस गहराई में । आओ फिर से मोती तलाशें मिलकर करें उस तारे से बातें आज न कहना जल्दी जाना होगा मिलन की कई रस्मे हैं बाकी। रात गहरा रही है... दिल डूब रहा है फिर से, आज इस गहराई में। वो चांदी की थाली सा दिखा आज चाँद भी रूठा मुझसे रुसवा हुआ तुम न रूठना बस गले लग जाना रात अँधेरी अभी और है बाकी। धुन संगीत और ताल की कमी है... मुझे मालुम है कविता थोड़ी कमज़ोर है...पर दिल की गहरायी से बनी है ... !!! ज़्यादा ख़ास तो नही पर मेरे दिल के बहुत पास है... :)

एक त्रिवेणी

मेरी आत्मा पर दाग कुछ बन रहे हैं कुछ समय पहले ही धोया था इसे अब सोचती हूँ उठा कर फ़ेंक ही दूँ।

मुखोटा

Man is least himself when he writes in his own person, Give him a mask and he will speak the truth. -Oscar wilde मुखोटे मैंने भी लगाये में किरदार बनी कई रोल निभाए ऐसा जमा मेकप भी की उतरता नही चेहरे से मेरे अब ।