Posts

पंखो का शरीर

Image
मेरे कमरे के सामने वाले घर के पीछे यानी मेरे कमरे के सामने एक कबूतर के जोड़े ने गीज़र के उपर डेरा बसाया है ---- कई दिनों बाद आज मैंने उन्हें गौर से देखा - कबूतरी परेशान है कबूतर लाचार है कबूतरी पेट से है कबूतर उसके पास है कबूतरी को एक पल चैन नहीं उसके पंखो में कुछ काट रहा है कबूतर बिलकुल शांत है कबूतरी अपनी चौंच से कोशिश कर रही है कबूतर चुप चाप बैठा उसे ताक रहा है क्यूंकि कबूतरी परेशान है , मुझे लगता है कबूतर थोडा गंभीर है, में खड़ी खड़ी लाचारी से सब कुछ देख रही हूँ उससे भी बढ़कर महसूस कर रही हूँ. रह रह कर "अमेरिकेन ब्यूटी " फिल्म का हीरो याद आ रहा है, संसार में असंख्य खूबसूरती बिखरी हुई है, ओर फिर खूबसूरती सिर्फ ख़ुशी से ही तो पैदा नहीं होती न. कबूतरी उसके पंखो के शरीर में अपनी चोंच चुभा चुभा कर खुद को आराम दे रही है... मुझे उसका पंखो का शरीर लुभा रहा है , ओर एक अरसे तक में उसे यूँही एक तक देखती हूँ....

निज भाषा का प्रेम

मन में कई विचार दौड़ रहे हैं ... पढ़ रही हूँ इंग्लिश पर विचार हिंदी भाषा को लेकर हैं.  क्या हिंदी केवल भाषा है? यही सवाल में इंग्लिश के लिए भी पूछ सकती थी , पर जवाब में तभी दे पाती जब इंग्लिश बोलने वाले देश में रहती. भाषा हमारी संस्कृति से सीधा सम्बन्ध रखती है. किसी भी देश की आत्मा को समझना हो तो उस देश के साहित्य को पढना चाहिए. हिंदी हमारी केवल भाषा नहीं है. कई देशो में हो सकता है की उस देश की भाषा , भाषा से अधिक कोई महत्व न रखती हो , पर हमारे लिए निश्चित रूप से हिंदी का अनूठा स्थान है. मुझे कभी कभी ऐसा लगता है की , ये हमारी गलत धारणा है की हम चीजों को चुनते हैं , सही मायने में चीज़े हमें चुनती है. कहा जाता है , भगवान् जब तक न बुलाये , हम उस मंदिर जा ही नहीं पाते. ठीक उसी तरह , हम चीजों को जितना प्यार देंगे वो हमारी बनकर रहेंगे. हिंदी को हमने बहुत प्यार दिया है , इसे राष्ट्र भाषा बनाने में क्या कसार नहीं छोड़ी , ओर आज तक भी अंग्रेजी के प्रकोप से इसे बचाने के लिए हम इसे अपने गले से लगाए हुए हैं. ये हमारा प्यार है हमारी भाषा के प्रति. ओर देखिये ये हिंदी हमारा प्यार हमें कैसे लौटा...

भाषा का द्वंद्व

 परीक्षा शुरू होने में मात्र अट्ठारह दिन शेष हैं. चिंता स्वाभाविक है. पर बैचैनी ओर भी बहुत चीजों की वजह से है . में अंग्रेजी साहित्य की विद्यार्थी हूँ. यह मेरा हमेशा से प्रिय विषय है. पर साथ ही हिंदी साहित्य भी मुझे बेहद पसंद है शायद इसका श्रेय मेरी मम्मी को जाता है जो की हिंदी साहित्य की लेक्चरार है या फिर मेरी रूचि को जिसकी वजह से मैंने दोनों साहित्य  ब. ए तक पढ़े.  परन्तु अब लगता है बहुत बड़ी गलती की दोनों साथ पढ़कर . एक द्वंद्व सा छा गया है जीवन में. जब कॉलेज में थी तब इंग्लिश की क्लास के बाद इंग्लिश ही बोलती थी , इंग्लिश में ही सोचती थी , ब्रिटेन की दुनिया में खोयी रहती थी , ओर जब हिंदी की क्लास से निकलती , मन में पन्त की , तुलसी दास की पंक्तियाँ घुमती थी .   दोनों साहित्य पढने से एक अच्छी बात यह हुई की मुझे यह समझ में आया की चाहे वह भारत हो या विदेश ,  मानव मूल्य , उनकी भावनाए सब जगह लगभग एक सी हैं. दोनों साहित्य को  साथ में पढने से एक दुसरे से अच्छे से सम्बंधित कर पायी. एक ओर बात जो मैंने गौर की वह ये की दोनों साहित्य की धार...

ढलते सूरज की यादे ओर नए सूरज का इंतज़ार

Image
ढलता सूरज                                                                          बुझते  दीपक की लौ के समान चमका दो पल के लिए आँखों को चकाचौंध कर  दिल में उमंग जगाकर जोश को सिंहासन पर बैठा कर सपनो में सिरहन पैदा कर बुझ गया नहीं! वो सूरज  था ढल गया. ये रात क्यूँ आती है? पर उससे पहले ये शाम भी तो कुछ गाती  है;  कुछ उदासी के गीत, जो बुझे दीपक की लौ पर उठते धुए के समान  मन पर काला साया बिखेर देती है... ये शाम वक़्त से पहले बूढ़े हुए किसी बच्चे सी गुमसुम रहती है रात तो फिर भी  बहुत तो नहीं पर कुछ आराम सा  देती है... सूरज ढलने से लेकर  में उस वक़्त का इंतज़ार करती हूँ जो इस शरीर के सभी दरवाज़े हौले से बंद कर मेरे सपनो में खो जाएगा  जब तक नया सूरज फिर से आएगा जब तक कोई उस ढलते सूरज की यादो को मिटाएगा.

mehndi wali baat ...

Image
कुछ दिन पहले  मेहँदी लगायी  बड़े डर के साथ. सुना था -  "जिसे मेहँदी नहीं रचती  उसे प्यार नहीं मिलता" में जानती थी  मुझे  मेहँदी नहीं रचती है ... रोज़ देखती हूँ  धीरे धीरे मेहँदी उतर रही है... हाथ घिस रहे हैं... कुछ  धब्बे से बनते जा रहे हैं उँगलियों पर  कुछ दिनों में मेहँदी  पूरी मिट जाएगी कोई निशाँ नहीं रह जायेगा न ही कोई डर फिर जी भर के दिल को बेहलाउंगी देखूंगी अपने  हाथ की ओर खुद को समझाउंगी  की तुम हो न मेरे लिए मुझे प्यार करने के लिए.... मेरा साथ देने के लिए... हो न तुम ??? तुम हो न!  ये कहने के लिए की ये मेहँदी वाली बात एक झूठ  है...

तनहा सफ़र में रात के तारे

Image
जब भी रात के सफ़र में होती हूँ कुछ पंक्तियाँ बन ही जाती हैं... अभी जब में अपने घर से जयपुर आई तो  तारो भरी रात को देख कर ये पंक्तियाँ दिल में उतर गयी जिन्हें मैंने अपने मोबाइल में सेव कर लिया था --- काली चुनरी में जड़े हुए हीरे से लगे  मुझको ये रात के तारे  रात भर  बैठी  गिनती  रही  क्यूंकि जानती हूँ कटता नहीं ये तनहा सफ़र यूँही एक तारे से दुसरे तारे के बीच सपनो के जाल बुनती रही  क्यूंकि जानती हूँ सपनो के बूते भी जी जा सकती है एक लम्बी उम्र .

ढाई किलो की रजाई

हालांकि मुझे अक्सर चीज़ों से प्यार हो जाता है - अपनी चीज़ों से , और फिर उनसे एक रिश्ता सा जुड़ जाता है पर वो ढाई किलो की रजाई तो में दीदी के लिए लेकर आई थी , उससे भला मेरा क्या रिश्ता? पर कोई रिश्ता तो था और इसीलिए उसे में कभी भुला नहीं पाउंगी. वो जनवरी के पंद्रह दिन - हाथ का असहनीय दर्द - और ढाई किलो की रजाई. अब शायद आप समझ गए की मेरे और रजाई के बीच क्या रिश्ता होगा... नहीं समझे? :)  बहुत ही दर्द दिया है  इस रजाई ने मुझे ... पर में क्या कम बेवकूफ थी? दूकान से घर तक वो ढाई किलो की रजाई कंधे पर लाद कर लायी हालांकि इस किस्से से वाकिफ सभी लोगों ने मुझे "कंजूस" समझा - पर में अपने रोमांटिक वर्ल्ड में खोयी हुई थी ... एहसास ही नहीं हुआ इस बात का की ढाई किलो की रजाई उठाने का क्या हश्र हो सकता है . में कभी उन मजदूरों के बारे में सोचती जो दिन भर अपने शरीर पर बोझा  ढोते हैं ... तो कभी उन औरतो के बारे में  जो सुबह चार बजे पनघट पर पानी भरने जाती हैं और बड़े बड़े घड़े सर पर उठा कर लाती है . पर एक दिन बाद जब ढाई किलो की रजाई उठाने की वजह से मेरे हाथ में बहुत ज़ोरों का दर्द उठ...