Posts

बाणभट की आत्मकथा

Image
ऐसा अक्सर कम ही होता है की कोई किताब पढ़कर एक सिरहन सी पुरे शरीर में दौड़ जाती है. मुझे याद है पिछली गर्मियों की छुट्टी में 'लस्ट फॉर लाइफ' पढ़कर मै इतनी खो गयी थी की खुद को रोक ही नहीं सकी और जैसे ही बुक ख़त्म हुई अपने विचार लिख डाले. आज भी जब वो लेख पढ़ती हूँ तो लगता है की वो शब्द मेरे अंदर की गहराइयों से निकले थे और सूरजमुखी की भांति खिल गए थे. ऐसी ही अंदर तक झकझोर देने वाली किताब मैंने इन दिनों पढ़ी, 'बाणभट की आत्मकथा", हजारी प्रसाद द्विवेदी द्वारा लिखित.  कई बार जो विचार अंग्रेजी उपन्यास पढ़कर समझे वही अपनी भाषा में पढ़कर ऐसा लगा मानो ऐसा पहले कभी नहीं पढ़ा. भारत की भूमि ऐसी है की यहाँ जन्म लेने वाली हर स्त्री खुद को किसी न किसी अपराध की दोषी मानती है. सदियों से उनके मस्तिष्क में ये बात घुसा दी गयी है की उसका स्त्री होना ही अभिशाप है, उसकी देह अशुद्ध है और वह माया स्वरूप है. पर इस चंचल मना के बारे में लेखक नयी ये नयी बात बताते हैं-  "साधारणतः जिन स्त्रियों को चंचल और कुलभ्रष्ट माना जाता है उनमे एक देविय शक्ति भी होती है." संपूर्ण उपन्यास में ए...

समंदर और एक परछाई

Image
वो पगली लड़की थी न - हाँ वही! अब नहीं रही !!! बस पगली नहीं रही --- मैं उसे ढूंढ़ रही हूँ, ढूंढ़ रही हूँ उसे , उस पगली लड़की को वो जो ... पता नहीं... शायद खो गयी है जो कहीं कभी मिल जाये खुद को खुद से दूर भी कहाँ कोई समंदर होता है... --- एक परछाई रात में नींदों को करती है तंग पानी और बहुत गहरा पानी एक आकृति जो बहुत दूर पानी के बीचों बीच मेरी ओर हाथ हिला रही है एक परछाई फिर से फिर से मुझे अपने पास बुला रही है ---

अज्ञात

Image
अज्ञात !! ये तुम्हारे लिए तुम्हारे उन शब्दों के लिए जिन्होंने मुझे दो पल के लिए छुआ... हाँ अब तुम नहीं हो, पर हो आस-पास क्यूंकि हर ख़ास एहसास कि तरह हो तुम भी एक अज्ञात. 

ज़िन्दगी

ज़िन्दगी मुझसे यूँ मौज करा रही है, धोखे से अपने पास बुला रही है, कह क्यूँ नहीं देते तुम उससे, वो मर तो कबकी चुकी है, बस कुछ पल मेरा दिल बहला रही है.  *------------------*--------------------* ज़िन्दगी में एक तालीम ऐसी भी हो कि जीना सिखा दे, क्यूंकि पढ़े लिखे लोग भी अक्सर ज़िन्दगी से हार कर मर जाते हैं

दो तरफ़ा प्यार

यहाँ दुःख  - सुख, प्रशंसा और प्रोत्साहन भी एक तरफ़ा है  ये कैसा दो तरफ़ा प्यार है.

तुम्हारे जन्मदिन पर

Image
"मैं तुम्हारे जन्मदिन पर  क्या दूं? कोई शब्द, कविता या..." कुछ नहीं! बस तुम्हारी यादों से  रहित   एक मौन कि गूँज .  P.S. - On your birthday (Image source : Google)

शहर

Image
किसी ने सच कहा था                         कभी किसी शहर से दिल मत लगाना तुम आगे न भी बढोगे शहर पीछे छुट जाएगा... *...............................* ग़ज़लें, कुछ नज्मे और कहीं कुछ त्रिवेनियाँ बिखरी पड़ी हैं उठा लेना उन्हें  सूरज ढलने से पहले सुना है रात बड़ी गहरी होती है इस शहर में. *..............................*