Posts

सच

Image
प्यार से लिखे नामों को बारिशें मिटा देती हैं  सपनों के नन्हें पौधों को तूफ़ान उड़ा देते हैं  जो सच समझते हैं हम  जिसे लेकर ओढ़े रहते हैं   वो महज़ एक कागज़ होता है  पूरी किताब का - सार नहीं ! हर दिन का , हर क्षण का अपना एक सच होता है और ज़िंदगी भी  एक पल , एक दिन में ही जी जाती है।   

राष्ट्रीय संगोष्ठी - स्री विमर्श और मैत्रयी पुष्पा

Image
हाल ही में मैंने अकादमिक जगत में प्रवेश किया है, एक पी. एच. डी. स्कॉलर के रूप में । पिछले एक साल में मैंने दो सेमिनार   में भाग लिया - जिनके अनुभव अविस्मरणीय रहे।  कल ही मैं मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी - स्री विमर्श : साहित्य , मीडिया और समाज में भाग लेकर लौटी हूँ। एक साहित्य विद्यार्थी और साहित्य प्रेमी के लिए अत्यधिक आनंद, गर्व और सौभाग्य का विषय होता है एक अच्छे साहित्यकार को सुन पाना। हमारे लिए ये साहित्यकार किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं होते।  कल की इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में परम सम्मानीय मैत्रयी पुष्पा जी पधारी थीं।  साहित्य की इस महान हस्ती को पढ़ने का सुअवसर मुझे आज दिन तक प्राप्त नहीं हुआ किन्तु उन्हें सुनने के पश्चात मैं उनके बारे में लिखने से खुद को रोक नहीं पा रही।  साभार - अमरउजाला "30 नवंबर, 1944 को अलीगढ़ जिले के सिकुर्रा गांव में जन्मी मैत्रेयी के जीवन का आरंभिक भाग बुंदेलखण्ड में बीता। आरंभिक शिक्षा झांसी जिले के खिल्ली गांव में तथा एम.ए.(हिंदी साहित्य) बुंदेलखंड कालेज, झाँसी से किया। मैत्...

अन्या से अनन्या

प्रभा जी का सिर्फ एक उपन्यास पढ़ा था और लगा की इनकी आवाज़ मेरी आवाज़ से मिलती  है।  वो भी मारवाड़ी समाज , रीति -रिवाज़ों , और महिलाओं की स्थिति के बारे में लिखतीं हैं और मैं भी संस्कृति और महिलाओं के बारे में विचार करती हूँ। इन पर पी.एच डी करने में तो मज़ा आएगा। लेकिन प्रभा खेतान जी की आत्मकथा (अन्या से अनन्या ) पढ़कर  बेहद झटका लगा।  एक ऐसी छवि के साथ मेरा नाम हमेशा  लिए जुड़ जायेगा मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।  ऐसा सुना था कि  प्रभा खेतान की आत्मकथा बहुत बोल्ड है।  लेकिन उनकी आत्मकथा पढ़ कर मुझे कहीं भी ये नहीं लगा कि 'कुछ ज्यादा' कहा  गया है बल्कि यही लगा कि 'ज्यादा को सीमित  ' करके कहा गया है। मैं जिन पर शोध करने जा रही हूँ वह एक ऐसी महिला हैं जिनका व्यक्तिगत जीवन उहापोह और लीक से हटकर रहा है।  मारवाड़ी समाज की यह महिला बंगाल में न केवल उच्च शिक्षा प्राप्त करती हैं बल्कि विवाह संस्था को ठुकरा कर अपने से 18 वर्ष बड़े विवाहित और पांच बच्चों के पिता से प्रेम कर बैठती हैं।   ज़िन्दगी उन्हें समर्पित कर  देती हैं।  चूँ...

इल्ज़ाम

Image
इल्ज़ाम  "तू गन्दी है, गन्दी है, बहुत गन्दी है। " बड़ी चिल्ला रही थी। "मैं ? मैंने क्या किया ? " छोटी ने सहम कर पुछा। "तूने मुझे धोखा दिया है धोखा। "बड़ी ने गुस्से में तमतमा कर कहा। छोटी ने आश्चर्य में पुछा , "कैसा धोखा ?" "तूने मेरी बात अपनी सहेली को बता दी।  " "पर  .... इसमें धोखे वाली क्या बात है वो बात तो  … " "मेरी बात क्यों बताई ? तुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था।  "  … कुछ गलतियां बार बार हो जाती हैं और कुछ इल्ज़ाम ज़िन्दगी भर के लिए माथे पर छप जाते हैं।  छोटी के साथ ऐसा ही हुआ।  बड़ी ने एक न सुनी।  उसने बस इतना भर कहना चाहा था कि  - दुनिया  में कोई बात किसी से नहीं छिपती और  इतना ही था तो तुम मुझे भी नहीं बताती।  छिपाने का इतना आग्रह क्यों ? जो तुम हो उसे स्वीकार कर लो।  तुम स्वीकार क्यों नहीं करती ? लेकिन बड़ी जा चुकी थी अपनी दुनिया में जहाँ हर सवाल हर जवाब से दूर वह अपनी ही सोच में सुरक्षित रह सके। via: Google images

कुछ पंक्तियाँ

ग्यानी अपनी आँखें खोलो इस माया जाल से मुक्त हो लो जिसने जो कहा वो उसी के पास रह जाना है शब्द भ्रहमाडं में घूमते रहने हैं और हर शब्द के साथ एक कहानी स्वयं को कहानियों से मुक्त कर लो बंधनों से छूट जाओ बंधनों को छोड़ दो ग्यानी अपनी आँखें खोलो

आकांक्षा

देखो , मेरी बातों का कुछ मतलबल मत समझना मैं किसी के द्वारा समझे जाना नहीं चाहती हाँ मैं अनन्त में खो जाना चाहती हूँ जैसे कोई छोटा - सा तारा  अपनी मस्ती में ही घुमा करता हो कार्य-कारण के बंधन से मुक्त होने-ना होने की सीमा से परे  …

मैं जानती हूँ

मेरे सपनों को पूरा करने के लिए तुम मीलों तक दौड़  जाते  हो मैं जानती हूँ कभी कभी तुम बहुत अकेले पड़ जाते हो दुनिया से लड़ने की खूब ताक़त है  तुममें पर हार तुम सिर्फ अपनों से जाते हो मेरे सपनों को  … हाँ ! बहुत चाहते हो मुझे कितने कष्ट , मेरे लिए उठाते हो मैं जानती हूँ कभी कभी तुम बहुत अकेले पड़ जाते हो