Posts

गुनाह

कुछ मासूम से गुनाह मैं आज कबूल करती हूं तुमसे बातें की मैंने बिना तौल औ' बेतुकी जैसे तुम हो ही न वहां मैं खुद से ही करती थी बातें तुमसे सपने किए साझा और सोचा नहीं कि सपने तो किस...

गिरवी

Image
रूह  मेरी गिरवी  रख  लो तुम और बदले  में  कुछ भी  देना  नहीं ये  तन तो मिट्टी की तिजोरी है और मुझे संभालना ही कब आया कीमती चीजों को कभी मेरा तो सब कुछ लूट ही जाना है लूट ही जाएगा तमाम ख्वाहिशें, उमंग और जीने की चाह भी एक दिन बिक जाएगी लेकिन रूह बचेगी तुम्हारे पास और कीमत उसकी बढ़ती ही जाएगी रूह मेरी गिरवी रख लो तुम और बदले में कुछ भी देना नहीं

इमरोज़

Image
तुम्हारे बारे में सोचते हुए मैं अक्सर उसी के बारे में सोचती रही हूँ और यह भी कि प्यार क्या ऐसा ही होता है... कि सदियों तक तुम्हारे नाम कोई जुदा न कर पाए कि मरने के बाद भी वो वहीं रहे, बिल्कुल वैसे ही हमेशा की तरह कि वो अनजाने ही तुम्हारी पीठ पर किसी और का नाम लिख दे और तुम फिर भी उससे बेपनाह मोहब्बत करो क्यूंकि उसकी मोहब्बत भी उसकी है और तुम भी कि तुम पेंटर से कवि बन जाओ और वो कवि से एक औरत - जो इश्क़ में मुकम्मल हो गयी है प्यार क्या ऐसा ही होता है इमरोज़? तुम्हारे बारे में सोचते हुए फिर अक्सर मैं उसके बारे में सोचने लगती हूँ.

तपस्या

मौन बन कर एक अमृत बूंद मेरी रगों में दौड़ रही है... और भीतर सब दिशाएं गूंज रही हैं जन्मों जन्मों की तपस्या का इंच भर भी अगर जीवन के कंटीले रास्तों में मैंने खो दिया है तो हे मेर...

शादी के बाद

तुमने काट दिए दो पैर और कहा, "ऐसे गिर-गिर कर क्या चलोगी छोड़ दो। .. घर बैठे रहो। ... " तुमने रख लिए गिरवी दो हाथ और कहा, " क्या करोगी बिना  हाथ के जाने दो.... घर बैठे रहो। ... " तुमने खींच ली जबान और समझाया, "कौन सुनेगा अब तुम्हारी मेरे सिवा...  घर बैठे रहो। ... " फिर तुमने ब्रेनलेस साबित कर ऐलान कर दिया "कुछ करने योग्य नहीं हो भूल जाओ। ... घर बैठे रहो। ... " एक गोल्डमेडलिस्ट को बड़े आहिस्ते-से ड्राइंगरूम की चमक-धमक में कांच के शो-केस में बंद कर तुम बड़ी तहज़ीब-से मेहमानों से कहते हो, "हम अपनी बेटी को बहुत पढ़ाएंगे, वेस्ट नहीं होने देंगे इसका टेलेंट घर-में । " और मैं तुम्हारी बातों पर न हंस पाती हूँ न रो पाती हूँ।     

भूख

बाहर से निरिक्षण  करने आये साहब ने चौथी कक्षा के विदयार्थियों के सामने रखे मिड-डे मील के खाने की जाँच की। पत्थर जैसी रोटी और पानी जैसी दाल देखकर साहब गुस्से से तमतमा गए। विद्यालय के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उन्होंने पुछा, "क्या तुम ऐसा खाना खा सकते हो? इन मासूम बच्चों को ऐसा खाना खिलाते तुम्हें शर्म नहीं आती? "जब साहब का गुस्सा इतने से शांत नहीं हुआ तब उन्होंने पत्थर जैसी रोटियां बच्चों को दिखाकर पुछा, "क्या रोज़ ऐसी ही रोटियां मिलती हैं?"  बच्चे मूक दृष्टि से एक-टक साहब को देखते रहे।  साहब ने फिर अनिश्चित भाव से अपने साथी से कहा , "आखिर कैसे खा लेते हैं बच्चे ऐसा खाना?" इतने में ही एक बच्चा दौड़ कर आया और साहब के हाथ से रोटी छीन ली।  साहब फिर कुछ बोलते इससे पहले बच्चा बोल पड़ा, "भूख लगी है साहेब ...  खाने दो ना। "

कुछ पंक्तियाँ

किसी दिन यूँ ही जब टहलते हुए यहां आ पहुंचो तुम ये जगह तुम्हारी यादों से गुलजार मिले तुम्हें - to an anonymous