कविता

कविता क्या सिर्फ़ शब्दों का जमावड़ा है
मन के जज्बात कुछ नही?
भारी भारी शब्दों का अखाड़ा है
दिल की भावना कुछ नही?

जो सोचते हैं की
खड़ा करेंगे कविता का महल
एक एक ईंट सोने की चुनकर
आभा बढ़ाने के लिए
ग़लत सोचते हैं।

कविता तो एक कुटिया है
मन दिल और मस्तिष्क के
कोने कोने से तिनकों को चुनकर
बनाया गया घोंसला है।

कविता कोई मजदूरी नही
वह तो सबुरी ह
शांत सुंदर अभिव्यक्ति
अशांत मन की!



Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

गदल - रांगेय राघव

मृत्युंजय - एक चरित्र, अनंत कहानी

गोदान - एक विचार