सुनो ज़रा करीब आओ
अपनी आँखें मुझे दिखाओ
इन साधारण सी दिखने वाली आँखों से
तुम्हें ये दुनिया जादूभरी कैसे दिखती है, बताओ
हां! तुम्हारे सीने पर हाथ रख
तुम्हारी धड़कनों को महसूस करते हुए
मुझे लगता है कि इनके भीतर
जो रूह है तुम्हारी
वह कभी किसी
जादूगर के वश में रही होगी
उफ़!!... तुम भी न.
तुम जानते हो? तुम्हे कितना मिस किया ? हाँ... आई नो ! तुम बोलोगे - मुझसे ज्यादा नहीं . शायद ये सच भी हो... पर क्या फर्क पड़ता है ... मिस करने के अलावा भी बहुत कुछ किया ... यु नो ... बहुत कुछ फील कर रही हु... ....................................................... "क्या?" अभी बताया तो... "उफ़... तुम भी न..." और मैं खिलखिलाकर हंस दी ... *--------------*----------------* उन्होंने पुछा क्या किया इतने दिन? मैंने कहा - आप मेरी ज़िन्दगी में नहीं रहोगे तब ये ज़िन्दगी कैसे होगी , यही देखा... अच्छा तो कैसी होगी...? पता नहीं... पर जब आप रहते हो वैसे तो नहीं होगी... "उफ़... !!! तुम भी न..." और मैं खिलखिलाकर हंस दी ... *--------------*---------------* तुम सच में चाहती हो मैं किसी ओर से शादी कर लू? ...... हाँ ..... सच? हाँ... और तुम क्या करोगी उसके बाद? मैं भी किसी से शादी कर लुंगी. एक बात कहू? कभी कभी मुझे लगता है तुम मुझे उतना प्यार नहीं करती जितना मैं तुम्हे करता हु. हम्म... क्या ? हम्म....?? कुछ नहीं.... उफ...
Wow...It's beauty can't be described by words...Other worldly.
ReplyDeleteThank you 🙂
Deleteवाह!!!
ReplyDeleteThank you 🙂
Delete