Posts

परीक्षा

और अब जब वह जानती थी कि... ख़ैर! उसने धीरे से उसके बाल सहलाते हुए, उसके चौड़े ललाट पर हाथ फेरते हुए कहा, "अगली बार तुम कब आओगे?" "मैं नहीं जानता। मैं कब कहां जाऊंगा, सोचना नहीं चाहता।" "हम्म..."  इतने में मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते हुए एक कृशकाय औरत की आकृति दिखाई दी। वह हांफते हुए कहने लगी मानो नीचे खड़े लगभग सौ लोगों की जुबान वह ही बन गई है। "गुरुजी हम सब आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।" "हां, चलो।" कहते हुए वे चले गए। बिना उसकी ओर देखे। तभी उसे याद आया, बच्चे घर पर उसकी प्रतीक्षा कर रहे होंगे। मंदिर के अंदर भी नहीं गई वो, बाहर से ही लौट आई। बच्चों से कह कर तो आयी थी कि आज अमावस्या है इसीलिए मंदिर में दीया करने जाना है। बच्चों ने इतना गौर नहीं किया। मां के धर्म - कर्म में उन्हें कोई रुचि नहीं थी। लेकिन उसी का मन पूछने लगा था, क्या जाना चाहिए? फिर उसने जैसे स्वयं को समझाते हुए कहा था, " गुरुजी को मिल लूं, शायद आखरी बार।" और अब वे चले गए थे। लेकिन ये क्या... मंदिर की सीढियों पर वे अपना तांबे का पात्र भूल गए। ज्योति ने उत्साहित होकर पा...
सुनो ज़रा करीब आओ अपनी आँखें मुझे दिखाओ इन साधारण सी दिखने वाली आँखों से तुम्हें ये दुनिया जादूभरी कैसे दिखती है, बताओ हां! तुम्हारे सीने पर हाथ रख तुम्हारी धड़कनों को महस...

बाबा

Image
बाबा न जाने कितनी तरह की मशीनों से घिरे हुए थे। कई नलियां उनके शरीर में घुसी हुईं थीं - लगता था मानो आज वे पतली-छोटी नालियां इंसान से बड़ी हो गयी हैं. ...वह बाहर खड़ा है। अस्पताल के इस भारी वातावरण में उसे नींद नहीं आती। उसकी बड़ी माँ बाहर हाल में फर्श पर लेटी है और नाना जिसे वह बाबा कहता है अंदर रूम में लेटे हैं। वह बाहर कॉरिडोर में घूमता है पर यहां बहुत भीड़ है हर मरीज के रिश्तेदार जहाँ-तहाँ पसरे हुए हैं। समय और मौसम से बेखबर, सफ़ेद ट्यूबलाइट की धुंधली रौशनी में हर कोई एक-जैसा ही दिख रहा है. - सबके चेहरे पर एक ही भाव है पीड़ा का। कभी - कभी वह सोचने लगता है कि ज्यादा पीड़ा किसे हो रही है मरीजों को , जो अंदर कई नालियों और मशीनों के चंगुल में फंसे हैं या इन मरीजों के रिश्तेदारों को। रिश्तेदारों के चेहरे की पीड़ा देखना जब असहनीय हो जाता है तब वह बाबा के पास चला जाता है। वे अक्सर आँख बंद करके शांत लेटे होते हैं। उनका चेहरा हालांकि सूख गया था पर फिर भी उस सूखे कमल-समान चेहरे पर एक तेज़ दिखाई पड़ता था बिलकुल वैसा जैसा उसने भगवानों की तस्वीरों में उनके चेहरे पर देखा है।  दस दिन ह...

गुनाह

कुछ मासूम से गुनाह मैं आज कबूल करती हूं तुमसे बातें की मैंने बिना तौल औ' बेतुकी जैसे तुम हो ही न वहां मैं खुद से ही करती थी बातें तुमसे सपने किए साझा और सोचा नहीं कि सपने तो किस...

गिरवी

Image
रूह  मेरी गिरवी  रख  लो तुम और बदले  में  कुछ भी  देना  नहीं ये  तन तो मिट्टी की तिजोरी है और मुझे संभालना ही कब आया कीमती चीजों को कभी मेरा तो सब कुछ लूट ही जाना है लूट ही जाएगा तमाम ख्वाहिशें, उमंग और जीने की चाह भी एक दिन बिक जाएगी लेकिन रूह बचेगी तुम्हारे पास और कीमत उसकी बढ़ती ही जाएगी रूह मेरी गिरवी रख लो तुम और बदले में कुछ भी देना नहीं

इमरोज़

Image
तुम्हारे बारे में सोचते हुए मैं अक्सर उसी के बारे में सोचती रही हूँ और यह भी कि प्यार क्या ऐसा ही होता है... कि सदियों तक तुम्हारे नाम कोई जुदा न कर पाए कि मरने के बाद भी वो वहीं रहे, बिल्कुल वैसे ही हमेशा की तरह कि वो अनजाने ही तुम्हारी पीठ पर किसी और का नाम लिख दे और तुम फिर भी उससे बेपनाह मोहब्बत करो क्यूंकि उसकी मोहब्बत भी उसकी है और तुम भी कि तुम पेंटर से कवि बन जाओ और वो कवि से एक औरत - जो इश्क़ में मुकम्मल हो गयी है प्यार क्या ऐसा ही होता है इमरोज़? तुम्हारे बारे में सोचते हुए फिर अक्सर मैं उसके बारे में सोचने लगती हूँ.

तपस्या

मौन बन कर एक अमृत बूंद मेरी रगों में दौड़ रही है... और भीतर सब दिशाएं गूंज रही हैं जन्मों जन्मों की तपस्या का इंच भर भी अगर जीवन के कंटीले रास्तों में मैंने खो दिया है तो हे मेर...

शादी के बाद

तुमने काट दिए दो पैर और कहा, "ऐसे गिर-गिर कर क्या चलोगी छोड़ दो। .. घर बैठे रहो। ... " तुमने रख लिए गिरवी दो हाथ और कहा, " क्या करोगी बिना  हाथ के जाने दो.... घर बैठे रहो। ... " तुमने खींच ली जबान और समझाया, "कौन सुनेगा अब तुम्हारी मेरे सिवा...  घर बैठे रहो। ... " फिर तुमने ब्रेनलेस साबित कर ऐलान कर दिया "कुछ करने योग्य नहीं हो भूल जाओ। ... घर बैठे रहो। ... " एक गोल्डमेडलिस्ट को बड़े आहिस्ते-से ड्राइंगरूम की चमक-धमक में कांच के शो-केस में बंद कर तुम बड़ी तहज़ीब-से मेहमानों से कहते हो, "हम अपनी बेटी को बहुत पढ़ाएंगे, वेस्ट नहीं होने देंगे इसका टेलेंट घर-में । " और मैं तुम्हारी बातों पर न हंस पाती हूँ न रो पाती हूँ।     

भूख

बाहर से निरिक्षण  करने आये साहब ने चौथी कक्षा के विदयार्थियों के सामने रखे मिड-डे मील के खाने की जाँच की। पत्थर जैसी रोटी और पानी जैसी दाल देखकर साहब गुस्से से तमतमा गए। विद्यालय के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उन्होंने पुछा, "क्या तुम ऐसा खाना खा सकते हो? इन मासूम बच्चों को ऐसा खाना खिलाते तुम्हें शर्म नहीं आती? "जब साहब का गुस्सा इतने से शांत नहीं हुआ तब उन्होंने पत्थर जैसी रोटियां बच्चों को दिखाकर पुछा, "क्या रोज़ ऐसी ही रोटियां मिलती हैं?"  बच्चे मूक दृष्टि से एक-टक साहब को देखते रहे।  साहब ने फिर अनिश्चित भाव से अपने साथी से कहा , "आखिर कैसे खा लेते हैं बच्चे ऐसा खाना?" इतने में ही एक बच्चा दौड़ कर आया और साहब के हाथ से रोटी छीन ली।  साहब फिर कुछ बोलते इससे पहले बच्चा बोल पड़ा, "भूख लगी है साहेब ...  खाने दो ना। "

कुछ पंक्तियाँ

किसी दिन यूँ ही जब टहलते हुए यहां आ पहुंचो तुम ये जगह तुम्हारी यादों से गुलजार मिले तुम्हें - to an anonymous

प्रेम

रात आधी मैंने बितायी तारों को छूते हुए और तुम्हारे न होने पर भी तुम्हारी खुशबू को हौले से अपने भीतर महसूस करते हुए यह महज़ मेरे स्त्री और तुम्हारे पुरुष होने का सम्मोहन नहीं है यह एक अनुभूति है प्रेम से भीगी हुई उन सपनों के लिए जो मेरे अपने थे और कभी-कभी व्यक्ति से अधिक हम अपने ही सपनों से प्रेम करने लगते हैं।  

स्त्री होने का दर्द ....

एक अरसे तक मैंने कविता लिखना छोड़ दिया था क्यूंकि मैं लिख रही थी जीवन के पन्नों पर स्त्री होने का दर्द ....

रोज़ एक दिन गुजर जाता है

सुबह की चाय से लेकर रात के खाने की नखरा-नुकुर  तक रोज़ एक दिन गुज़र जाता है झाड़ - झटकार से लेकर सबकी जरूरतों का ख्याल रखने तक रोज़ एक दिन गुज़र जाता है न आकाश देखने की फुर्सत न चाँद निहारने की पाखाने से लेकर रसोईघर तक रोज़ एक दिन गुजर जाता है दिन कहाँ उगता है रात कहाँ सरक जाती है बुज़ुर्गों की डाँट से लेकर बच्चों की फटकार सुनने तक रोज़ एक दिन गुजर जाता है दिन महीने साल गुज़रते वक्त नहीं लगता जहाँ मन तक नहीं लगता था वहीँ पूरा जीवन लग जाता है रोज़ ... बस ! एक दिन गुजर जाता है

कहानी के चरित्र

आज-कल कहानियाँ पढ़ने का चस्का-सा लग गया है , अक्सर रात को सोने से पहले हिंदी समय या अभिव्यक्ति ब्लॉग पर एक कहानी पढ़ कर ही सोती हूँ।  यूँ तो हम कई कहानियाँ पढ़ते हैं , पर चरित्र प्रधान आधुनिक कहानियाँ कभी-कभी दिल को इतना छू  लेती हैं की लगता है ये कुछ जाना-पहचाना-सा है।  हाल ही में पढ़ी कुछ मन पसंद कहानियाँ हैं - रोज़ (अज्ञेय) , ठेस (फणीश्वरनाथ रेनू ) , मिस पॉल (मोहन राकेश) कल मिस पॉल पढ़ी तो ऐसा लगा कि कभी कभी कहानी के भीतर का संसार कितना यथार्थ लगता है , मानो  आप कहानी के भीतर ही हों, किसी अदृश्य पात्र की तरह।  मेरे खयाल में हिंदी साहित्य को वर्तमान रूप देने वाली चुनिंदा कृतियाँ एवम रचनाएँ तो सभी साहित्य-प्रेमियों को पढ़नी  चाहिए।  ऐसा करते समय आप कविता का भी उतना ही आनंद लेंगे जितना की कहानी या उपन्यास का।  इस दृष्टि से, मैं कहूँगी की आप निराला की "राम की शक्तिपूजा" भी अवश्य पढ़िए।   अगली कहानी की खासियत साझा करने फिर मिलूंगी , तब तक के लिए  ... होली की ढेरों शुभकामनाएँ।  :)

बोझ

Image
किसी भी लड़की के लिए इससे अच्छी बात क्या हो सकती है की उसका एक घर हो, अच्छी गृहस्थी   हो, पति बहुत प्यार करने वाला हो और सास-ससुर बेटी की तरह रखते हों।  प्रीतम के भी ऐसा ही था।  लेकिन कभी कभी वह खुद से पूछ लिया करती की ," खुश रहने के लिए क्या यह काफी है ?" जवाब जो भी हो , उसका कोई मतलब नहीं था अब।  शादी को तीन साल होने आ गए थे।  कई दिन  अच्छे - से, एक जैसे जाते , किन्तु बीच-बीच में  उसका मन उखड जाता।  तब वह बीते दिनों को याद करने लगती।  मनजीत   की याद तो उसे सबसे ज्यादा आती थी , आखिर वो एक अनसुलझी पहेली  जो था।  कॉलेज के आखरी दिन उसने ग्राउंड के पीछे बुला कर प्रीतम से कहा था की , "तुम मुझे अच्छी लगती हो। " प्रीतम ने " हम्म " कह कर बात टाल  दी थी।  तब उसे समझ ही नहीं आया , अच्छा लगने  का क्या मतलब  है।  आज सुबह प्रेस के कपड़ों की गठरी उठा कर वह चल दी थी।  जब प्रीतम का मन उखड जाता तो किसी भी बहाने घर से पैदल निकल लिया करती थी। आज सुबह से ही उसे जैसे उसे कांटे चुभ रहे थे कि ,...

एक भीगा हुआ-सा स्वप्न

कल रात की तो नहीं ... शायद कई दिन पहले की बात है।  फिर से एक ऐसा सपना देखा मैंने, मानो कोई  रहस्यमयी कहानी पढ़ी हो।  एक हरा-भरा मैदान जिस पर  आगे चलते हुए एक झरना पड़ता है।  बहुत दिव्य, मनमोहक झरना।  झरने के पीछे एक गुफा जिसमे एक दिव्य गन्धर्व रुपी जोड़ा अभिसार कर रहा है।  उनकी क्रीड़ाएँ मन में गुदगुदी करने वाली थीं।  वे हँसते दौड़ते छेड़ते खेलते रंग उड़ाते कभी पानी में नहाते  ... ऐसी दिव्यता थी उनकी हर क्रिया में मा नो वो ज़मी स्वर्ग का कोई टुकड़ा हो।  मैं अभिभूत होती हुई आगे बढ़ती जा रही थी की अचानक ठिठक गयी उन्होंने मुझे एक पल  आश्चर्य से देखा , वह स्त्री दूजे ही पल निर्जन वन में गायब हो गयी।  मैं देखती रह गयी।  मैं भी भागने को हुई किन्तु उस  ... उस मनुष्य रुपी देवता ने मेरा हाथ पकड़ लिया।  वह न जाने कब तक मुझे देखता ही रहा - कई भाव उसके चेहरे पर आये और गए , मैं कुछ समझ नहीं पायी, जैसे किसी ने मुझे वश  में कर लिया हो।  धीरे-धीरे स्वप्न के उस धुंधले प्रकाश में मैंने देखा , वह मेरे पैरों में झुका था  ... स्...

हर बार की तरह

ये शरारत  अच्छी नहीं तुम्हारी  हर बार की तरह  इस बार कहना न, "तुम्हारा दिल रखने के लिए , बस यूँ ही  ... "

वो एक आशिक था

वो अचानक से कहने लगा।  रूहानी थोड़ा सुनती, थोड़ा समझने की कोशिश करती , उसकी वो अजीब बातें ।  वो कहता, तुम्हारी याद आती है।  तुमसे जुडी हर चीज़ मुझे यहाँ - तहाँ दिखाई देने लगती है।  वो तुम्हारा पसंदीदा शब्द "विश्वास" तो न जाने क्यों मेरे पीछे सा पड़ गया है। कहते हैं न, जिससे प्यार हो उससे जुडी हर चीज़ से प्यार हो जाता है।  रुहानी को सुन कर अचम्भा - सा होता है। वो फिर भी कहता जाता , पागलों की तरह जैसे मानो जहाँ हो वहाँ आकाश में चिल्ला रहा हो , की आज मैं भरा-भरा सा हूँ, खुला-खुला सा हूँ , जी करता है ये सब प्यार लूटा दूँ किसी पर। रूहानी आँखे बंद कर के महसूस करना चाहती है।  वो फिर अचानक से पूछता है  , तुम्हे नहीं पता था ये? रूहानी धीरे से कहती है, "नहीं।"  "सच ! नहीं पता था?" " नहीं ! बिल्कुल भी नहीं। " "मुझे लगता था तुम मुझे जानती हो। " रुहानीअपने मन से पूछती है , "क्या मैं उसे जानती हूँ ?" मन उसी की तरह भोला , भुला , भटका हुआ -सा कहता है , "मुझे तो इतना ही पता था, की वो एक आशिक था। " रूहानी खोयी - सी सोच में पड़ जाती है , ...

गोदान - एक विचार

Image
आज फिर से गोदान पढ़ा।  पढ़ना था परीक्षा की तैयारी के लिए।  मतलब , जो ख़ास तथ्य ,चरित्र इत्यादि हैं उन्हें रट  लो , किन्तु मन जो कथा में उलझता गया , परीक्षा का ख्याल ही भूल गयी।  और अंत.... एक घुटी रुलायी ... आख़िर यह उपन्यास है या  निचोड़ , और वह भी ऐसा कि जिसमे जीवन का हर वो रस घुला है जो कम से कम भारत का हर व्यक्ति महसूस कर सकता है। आज गोदान पढ़ कर लगा, इसके  हर भाग , हर संवाद , हर सूक्ति पर कई-कई  शोध लेख लिखे जा सकते हैं। शोध लेख तो फिर कभी , पर इस उपन्यास  का एक कथन  मैं आज आपके सामने रखना चाहती हूँ। गोदान उपन्यास में प्रेमचंद ने शहरी जीवन के इतने रंग-बिरंगी और प्रामाणिक चित्र  उकेरे हैं कि हमें लगता है ये पात्र हमारे ही जीवन के अभिन्न अंग हैं।  ऐसे ही पात्रों में हैं - मि. मेहता , मिस मालती और गोविंदी देवी।  ये तीन ही  क्यों ? क्यूंकि असल में ये तीन ही पात्र हैं जो अपने जीवन में सच्चाई , सरलता और प्रकृति के निकट हैं या जाना चाहते हैं।  मि मेहता बहुत आदर्शवादी हैं , उनक...

तीन : हाइकु

Image
झरती पीली धूप हरे पत्ते से रंग संगीत  मन का चाल  मौसम की  सर्दी धुप या बारिश  है नहीं पता कुछ भी  रुआँसी सर्द हवा  नमी है, तेरी याद  कि आँख का पानी है