Posts

कुछ शब्द गुलज़ार जी के लिए

Image
वैसे तो मेरा ज्यादा परिचय नही है गुलज़ार जी से पर एक बार गलती से मैंने उनकी ग़ज़ल व त्रिवेनियों की किताब पढ़ी और तभी से में उनकी कविता की कायल हो गई। फिर एक दिन पंकज ने उनके बारे में बताया साथ ही उनके ब्लॉग पर उन्होंने गुलज़ार जी की कुछ त्रिवेनियाँ भी लिखी जिन्हें पढ़कर बहत अच्छा लगा। http://pupadhyay.blogspot.com/2009/11/blog-post_09.हटमल कल अचानक से दैनिक भास्कर में मेरी नज़र गुलज़ार जी की तस्वीर व उन पर लिखे लेख पर पढ़ी जो की जाने मने साहित्यकार खुशवंत सिंह जी ने लिखा था। वैसे तो मुझमें इतना धैर्य नही की में एक कोई लेख पुरा पढ़ सकूँ पर खुशवंत सिंह जी मेरे प्रिया स्तंभकार व लेखक हैं और फिर लेख भी गुलज़ार जी पर था तोह पढ़े बिना रहा न गया। उनका लेख पढ़ कर गुलज़ार जी के बारे में बहुत कुछ बातें जानने को मिली जिसमें सबसे दिलचस्प थी उनका असली नाम - सम्पुरण सिंह कालरा । और भी दिलचस्प बात थी की उनके ज़माने में खुबसूरत लड़कियां उनकी दीवानी थी। खुशवंत सिंह जी ने गुलज़ार के विषय में एक बहुत अच्छी बात कही की उनकी ज़िन्दगी में आई कई औरतो की शिकायत रही की वे एक अलग थलग से प्राणी हैं हमेशा एकांत की तलाश कर...

अतीत की देहलीज़ पर खड़ी ....

अतीत की देहलीज़ पर खड़ी वह कुछ डरी सी देख रही है अतीत के चलचित्रों में अपनी ही परछाई ... कोने में दुबक कर सोयी रोई आज वह खूब रोई देख कर माँ पिताजी का प्यार अपने छोटे भाई के प्रति दुत्कारा नही उसे न ही उपेक्षा की उसकी फिर भी जाने क्यूँ लगने लगा उसे की कोई प्यार नही करता उसे प्यार! अतीत में प्यार की कमी सी थी कमरे में अँधेरा था तकिया उसके आंसुओं से गिला था वह ख़ुद को चुप कराती सर पर ख़ुद ही हाथ फेर लोरियां सुनाती खुश करने के लिए ख़ुद को परियों की कहानियाँ सुनाती अतीत की देहलीज़ पर खड़े जब वह वर्त्तमान की और देखती है तो समझ पाती है क्यूँ वो लड़की अभी तक बचपन की कहानियों में khoyi है उन्ही कल्पना के जंगलों में भटक रही है वह तो कभी बड़ी हुई ही नही थी बल्कि समय ने उसे बाँध लिया है और उस देहलीज़ पर खड़ा कर दिया है जहाँ से वह न अतीत में पूर्णतः kho हो पाती है न वर्त्तमान में जी पाती है ... अतीत की देहलीज़ पर खड़ी...

triveni

एक रोज़ उसने मुझे प्यार से दी महीन चांदी के सितारों वाली वो चुनर और आज तलक में उसमें से चांदनी छानती हूँ

अधूरे चित्र

कुछ अधुरा अधुरा सा आज लग रहा है सब कुछ पिछला भुला कल याद आ रहा है... वो दुनिया जो मैंने बनाई थी एक पेंटिंग सी थी... पेंटिंग! आह! वो पेंटिंग्स , वो चित्र जो बड़े ही मन से बनाये थे मैंने कोई कलाकार नही थी में द्रोइंग में खास दिलचस्पी भी नही थी पर एक जूनून सा था उन कई रंगों में एक सुकून सा था जाने क्या सोच कर वो चित्र बनाये एक के बाद एक अधुरा छोड़ कई चित्र बनाये आज भी स्टोर रूम के किसी कोने में रखी हैं वो पेंटिंग्स... पेंटिंग! हाँ! पेंटिंग की तरह ही ज़िन्दगी हो गई है मेरी या शायद में उन अधूरे चित्रों सी हो गई हूँ स्टोर रूम में कैद पुरे होने की तलाश में कहीं खो सी गई हूँ...
सोचती हूँ कभी क्यूँ पौधा बनाया मुझे काश! में बेल होती तो अपने पेड़ से लिपटी होती शाखा होती , पेड़ से जुड़ी होती फूल होती , पेड़ पर खिली होती किसी भी तरह काश! में अपने पेड़ की होती पर अब में दूर हूँ हीन, क्षुद्र , सिर्फ़ एक चोटी पौध हूँ क्यूँ पौधा बनाया मुझे काश! में बेल होती । इसके आगे भी कुछ पंक्तियाँ लिखी थी मैंने पर जब मैंने अपनी मम्मी को सुनाई तब मम्मी ने अन्तिम पंक्तियाँ सुनकर कहा - ये नई generation की सोच है इसीलिए मैंने वो पंक्तियाँ इस कविता में से हटा दी। मम्मी ने उसे अपने ढंग से देखा पर में चाहती हूँ आप लोग भी उसे पढ़ें ताकि मुझे आपकी राय भी पता चले की कविता अन्तिम पंक्तियों के बिना अच्छी लग रही है या अन्तिम पंक्तियों के साथ। ये रही अन्तिम पंक्तियाँ - पर कहते हैं जो होता है अच्छे के लिए होता है में वो डूब तो नही जो पैरों की मार सहती है अपमान , दर्द और चोट सहती है में भले ही एक पौधा हूँ जो भी हूँ जैसा भी हूँ उस डूब से तो बेहतर हूँ।

तुम्हारी याद में -

पंकज की कलियों को खिलने के लिए उर्जा दी ओजस्वी सूर्य की किरणों ने निभाया एक दिन का साथ पर कहा रोक पाया सूर्य इस पंकज को मुरझाने से कल फिर उगा नया कमल खिला मुस्कुराया पुष्पित पल्लवित हुआ उसी सूर्य की ओजस्वी किरणों से प्रेम से प्रेरणा से
हँसते रहना खिलखिलाते रहना दो कदम पर ही घर है मेरा ऐसे ही साथ निभाते रहना कभी हो जाऊ नज़रों से ओझल मेरे गीत सदा गुनगुनाते रहना चाँद सिक्कों के लिए नही जीते ज़िन्दगी अपनी ख्वाब सोती आँखों को दिखाते रहना आंसुओ को पीने में मज़ा ही क्या है प्रेम की अमृत बूँद पिलाते रहना