ढलते सूरज की यादे ओर नए सूरज का इंतज़ार

ढलता सूरज                                                                         
बुझते  दीपक की लौ के समान
चमका दो पल के लिए
आँखों को चकाचौंध कर 
दिल में उमंग जगाकर
जोश को सिंहासन पर बैठा कर
सपनो में सिरहन पैदा कर
बुझ गया
नहीं! वो सूरज  था
ढल गया.


ये रात क्यूँ आती है?
पर उससे पहले
ये शाम भी तो कुछ गाती  है; 
कुछ उदासी के गीत,
जो बुझे दीपक की लौ पर
उठते धुए के समान 
मन पर काला साया बिखेर देती है...


ये शाम वक़्त से पहले बूढ़े हुए
किसी बच्चे सी गुमसुम रहती है
रात तो फिर भी 
बहुत तो नहीं पर कुछ
आराम सा  देती है...


सूरज ढलने से लेकर 
में उस वक़्त का इंतज़ार करती हूँ
जो इस शरीर के सभी दरवाज़े
हौले से बंद कर
मेरे सपनो में खो जाएगा 
जब तक नया सूरज फिर से आएगा
जब तक कोई उस ढलते सूरज की यादो को मिटाएगा.

Comments

  1. आशा की किरण के बारे में सोचना भी, कभी कभी भारी वेदना को भी कम करती है ! शुभकामनायें !

    ReplyDelete
  2. उम्मीद के सुर कुछ कम हैं...देखिए!यूं कम ना होने पाएं...। अच्छा लिखा.

    ReplyDelete
  3. @ sateesh ji - Aapne bilkul sahi kaha - phir umeed per to duniya kayam hai ... is aasha ki kiran ka hi sahara hai. :)

    @ shukla ji - Jaane kyun aapka comment dwiarthiya laga raha hai ... agar kavita ki lay taal kam hai - to sach kahu dil se nikli- nikal gayi - lay taal kam hone ki wajah shayad udaasi thi... jo bina sangeet ke chaayi thi so use please ignore karne ka kasht kare... aur rahi baat umeed ke kam na hone ki to bhagwan per bharosa hai - sab theek hi hoga :)
    comments ke liye dhyanawaad!

    ReplyDelete
  4. .. बहुत सुंदर ....रचना....

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मृत्युंजय - एक चरित्र, अनंत कहानी

गदल - रांगेय राघव

पुनर्नवा - हजारी प्रसाद द्विवेदी